India News (इंडिया न्यूज), Indian Wedding News, इस साल नवंबर से शुरू हुआ शादियों का सीजन खत्म हो गया है। खरमास के चलते सभी शुभ कामों पर रोक लग गई थी। शादियों के सीजन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। सभी अलग-अलग वजहों से वायरल हुए। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बारात के चार घंटे देरी से पहुंचने की घटना शेयर की गई। वीडियो में बताया गया है कि एक बारात शादी में चार घंटे देरी से क्यों पहुंची। वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
8 घंटे में शांत हुई ओखला फैक्ट्री की आग, दमकल की 19 गाड़ियां ने आग पर पाया काबू
गर्ल्स हॉस्टल आड़े आ गया
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बारात सड़क पर जा रही थी। आमतौर पर बाराती नाचते-गाते विवाह स्थल पर जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में बारातियों को रास्ते में एक गर्ल्स हॉस्टल दिखाई दिया। हॉस्टल की छत पर खड़ी लड़कियां बारातियों के साथ डांस करने लगीं। इसके बाद बाराती चार घंटे तक वहीं खड़े रहे, जिसकी वजह से उन्हें शादी में जाने में देर हो गई।
दुल्हन के लिए जताई सहानुभूति
इस वीडियो के शेयर होते ही यह वायरल हो गया। लोगों ने दुल्हन के लिए सहानुभूति जताई। कई लोगों ने लिखा कि अक्सर बाराती ऐसी हरकतें करते हैं। अपनी मौज-मस्ती में वे दुल्हन पक्ष के बारे में नहीं सोचते कि उन्हें कितनी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, कुछ ने लिखा कि लड़कियां इतनी मस्ती शादी से पहले ही कर पाती हैं। शादी के बाद जिंदगी जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाती है।
16 पारियों की नाकामी, पुजारा की जगह लेने वाले शुभमन गिल को आकाश चोपड़ा ने किया एक्सपोज