India News (इंडिया न्यूज़),Weird news: निःसंतान लोग संतान प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। हिमाचल प्रदेश के एक गांव में भी कुछ ऐसा ही होता है। हिमाचल प्रदेश के सिमस गांव में एक ऐसा मंदिर है, जहां निःसंतान महिलाएं फर्श पर सोने से गर्भवती हो जाती हैं। कहा जाता है कि देवी स्वयं उनके सपनों में आती हैं और उन्हें संतान का आशीर्वाद देती हैं और महिलाओं को संतान सुख प्राप्त होता है। दूर-दूर से हजारों निःसंतान महिलाएं इस मंदिर में इस खास फर्श पर सोने के लिए आती हैं।
नवरात्रि के समय मनाया जाता है उत्सव
यह मंदिर संतानदात्री के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान यहां सलिन्द्र उत्सव मनाया जाता है जिसका मतलब है सपने आना। इस दौरान निःसंतान महिलाएं दिन-रात मंदिर के फर्श पर सोती हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से वे जल्द से जल्द गर्भवती हो जाती हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि अगर माता सिंहा किसी महिला को सपने में फल देती हैं तो उस महिला को संतान का आशीर्वाद मिलता है।
ये महिला AI Robot से ही ले गई मजे, इस अंदाज में बनाया जबरदस्त पागल, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
गर्भ में ही पता लगता है लिंग
इतना ही नहीं, फल को देखकर यह भी पता लगाया जा सकता है कि फल लड़का होगा या लड़की। अगर किसी महिला को अमरूद का फल मिलता है तो उसे लड़का होता है और अगर किसी को भिंडी मिलती है तो उसे लड़की होती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई महिला सपने में देखती है कि उसे संतान नहीं है और फिर भी वह मंदिर नहीं जाती है, तो उसके शरीर पर खुजली वाले लाल धब्बे उभर आते हैं।