India News (इंडिया न्यूज),Weird surgery: प्रकृति ने महिला के शरीर को इस तरह से डिजाइन किया है कि वह भविष्य में एक नए जीवन को जन्म देने में सक्षम होती है। इसकी शुरुआत किशोरावस्था से ही हो जाती है। लड़कियों के पीरियड्स इसी से जुड़े होते हैं। छत्तीसगढ़ में रहने वाली एक लड़की के माता-पिता पीरियड्स न आने की वजह से डॉक्टरों के पास गए। वहां जाकर उन्हें जो पता चला वो वाकई चौंकाने वाला था। परिवार ने अपनी बेटी को 17 मार्च को चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

14 साल की लड़की को पीरियड्स नहीं आ रहे थे। जब उसे डॉक्टरों को दिखाया गया तो पता चला कि उसके पास मेंस्ट्रुअल लेयर नहीं है। पीरियड्स न आने की वजह से उसके पेट में सूजन आ गई थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए लड़की के मेंस्ट्रुअल लेयर को खोला।

पहली बार सामने आया मामला

आज तक अस्पताल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था। परिजनों ने बताया था कि लड़की के पीरियड्स नहीं आए थे। साथ ही उसके पेट में सूजन थी। जांच कराई तो पता चला कि लड़की की योनि की परत जन्म से ही नहीं खुली थी। ऐसे में सर्जरी के जरिए नीचे छेद किया गया ताकि उसके पीरियड्स आ सकें। इसके तुरंत बाद लड़की का मासिक धर्म शुरू हो गया।

जन्मजात थी समस्या

डॉक्टर के मुताबिक यह समस्या जन्मजात थी। डॉक्टरों ने लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके साथ ही कई अन्य जांच कराई। मेडिकल भाषा में इसे इम्परफोरेट हाइमन कहते हैं। इसके कारण पीरियड्स का रास्ता बंद हो जाता है। डॉक्टरों ने हाइमन पर ऑपरेशन करके और परत में एक छेद बनाकर इस कमी को दूर कर दिया।

रात के अंधेरे में आती है स्त्री, घरों के बाहर खड़े होकर करती है ये काम, Video देखकर आपको भी लगने लगेगा डर

‘हिंदुओं को मारेंगे, जन्नत नसीब होगी’, पाकिस्तान से आया नफरत भरा VIDEO, कश्मीर पर भी कह दी दिल दहलाने वाली बात