India News (इंडिया न्यूज), English Names of Indian Food: लगभग हर उम्र के लोगों को पानीपुरी खाना पसंद होता है। कोई भी पार्टी समोसा, कचौड़ी, जलेबी और गुलाब जामुन के बिना अधूरी रहती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को जलेबी खाना पसंद होता है। ये डिशेज तो सभी खाते हैं, लेकिन क्या आप इनकी अंग्रेजी जानते हैं? आज हम आपको इस खबर में इनकी अंग्रेजी बताते हैं।
जलेबी
सबसे पहले बात करते हैं जलेबी की। जलेबी आटे और चीनी से बनती है। इसे खाना हर किसी को पसंद होता है। देश के कई शहरों में जलेबी सुबह के समय मिलती है, जबकि कई शहरों में शाम के समय। आज हम आपको जलेबी का अंग्रेजी मतलब बताते हैं। जलेबी को अंग्रेजी में रोल्ड स्वीट या फनल केक कहते हैं। हालांकि, कुछ लोग जलेबी को लिए Sweetmeat या Syrup Filled Ring भी कहते हैं।
सोशल मीडिया पर रातों-रात सेंसेशन बने ये ठेले वाले, ऐसे हुए बर्बाद, आ गई भीख मांगने की नौबत
समोसा
उत्तर भारत में लोग समोसा खाना काफी पसंद करते हैं. अंग्रेजी हो या हिंदी लोग समोसा लिखते हैं, लेकिन इसे अंग्रेजी में रिसोल कहते हैं, जबकि कचौरी को अंग्रेजी में पाई कहते हैं।
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन खाना सभी को पसंद होता है। इसे अंग्रेजी में मिल्क बॉल और रोज वॉटर बेरी भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पापड़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं। पापड़ को अंग्रेजी में पापड़म कहते हैं, जबकि पोहा को चपटा चावल और पीटा हुआ चावल भी कहते हैं।
पानीपुरी
पानीपुरी या गोलगप्पा को देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कहीं इसे गुपचुप, कहीं फुचका, कहीं गोलगप्पा, कहीं पानीपुरी तो कहीं पानी के बताशे कहते हैं। इसे अंग्रेजी में वॉटर बॉल्स कहते हैं।
विकास के आयामों को बंद करती थीं पिछली सरकारें, हम नए सिरे से कर रहे हैं तैयार: CM योगी
रायता
खाने के साथ रायता खाने का बहुत महत्व है। इसे कई तरह से बनाया जाता है। रायता बूंदी, फल और सब्जियों से भी बनाया जाता है। रायता को अंग्रेजी में मिक्स कर्ड कहते हैं।