India News (इंडिया न्यूज), Point Nemo: धरती पर आज भी ऐसी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में आज भी कई रहस्य सामने आने बाकी हैं। जो भी इनके बारे में सुनता है वो हैरान रह जाता है। इनमें से कई तो ऐसी कई ऐसी दुर्गम जगहें हैं, जहां लोग या तो पहुंच ही नहीं पाते या फिर बहुत मुश्किल से पहुंच पाते हैं। ऐसा ही एक पॉइंट है निमो पॉइंट। साउथ पैसिफिक में स्थित इस पॉइंट निमो को पार करना बहुत मुश्किल है। साथ ही, वहां का माहौल भी डरावना बताया जाता है। आखिर क्यों है ये खास? चलिए जानते हैं।

समुद्र का सबसे दुर्गम इलाका

पॉइंट निमो समुद्र में स्थित सबसे दुर्गम और एकांत इलाका है, जहां से सबसे नजदीकी जमीन भी 2700 किलोमीटर दूर है। इसकी दूरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां से अंतरिक्ष की दूरी करीब 400 किलोमीटर है।

जब आप निमो पॉइंट पर खड़े होंगे तो आपके लिए सबसे नजदीकी जगह जमीन नहीं बल्कि अंतरिक्ष होगी। क्योंकि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन वहां से सिर्फ 400 किलोमीटर दूर है। ऐसे में वहां पहुंचने के बाद अगर कोई आपका सबसे करीबी पड़ोसी होगा तो वो अंतरिक्ष यात्री ही होंगे।

कैसे बना सैटेलाइट का कब्रिस्तान?

इसे आप इस तरह समझ सकते हैं कि अगर कोई ट्रेन पॉइंट निमो से अंतरिक्ष तक जाती है तो उसे वहां पहुंचने में सिर्फ 5-6 घंटे लगेंगे। चूंकि यह अंतरिक्ष के बहुत करीब है और इतना सुनसान इलाका है, इसलिए यहां रिटायर्ड सैटेलाइट गिराए जाते हैं। इसीलिए इसे सैटेलाइट का कब्रिस्तान भी कहा जाता है।

पॉइंट निमो में 200 से ज़्यादा सैटेलाइट समुद्र में दबे हुए हैं। वैज्ञानिक कभी-कभार ही रिसर्च के लिए पॉइंट निमो आते हैं।

‘टाइगर’ की जान के पीछे पड़ा कौन? आरोपी ने पुलिस को बता दिया अपना खौफनाक मकसद! सुनकर खुद सलमान खान पीट लेंगे माथा

KKR की हार के बाद ‘लीक’ हुई अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर की चैट, अपने खिलाड़ियों पर कप्तान का फूटा ऐसा गुस्सा, वायरल हो गया VIDEO