India News (इंडिया न्यूज), Trident II: भारत- पाक के बीच सैन्य संघर्ष में मिसाइलों ने अहम भूमिका थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था। भारत ने ब्रह्मोस जैसी शक्तिशाली मिसाइलों से पाकिस्तान पर हमला किया था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल कौन सी है जो कुछ ही पलों में दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर देती है? यह कितनी खतरनाक है और कौन सा देश इसका इस्तेमाल करता है?
ये है दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्राइडेंट मिसाइल दुनिया की सबसे महंगी मिसाइल है। एक ट्राइडेंट मिसाइल की कीमत करीब 5,38,93,67,750 रुपये है। इस मिसाइल को पनडुब्बी से लॉन्च किया जाता है और इसे अमेरिकी नौसेना में शामिल सबसे उन्नत किस्म की बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है। अमेरिका इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर डिटरेंस स्ट्रैटजी के तहत करता है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक माना जाता है। इसका वजन 80 टन है और मिसाइल की लंबाई करीब 44 फीट बताई जाती है। यह एक MIRV है यानी यह एक बार में कई अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। ट्राइडेंट II D5 में कई टन वजनी परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं।
कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?
ट्राइडेंट मिसाइल में कई अपडेट किए गए हैं। इसके लेटेस्ट वर्जन ट्राइडेंट II D5 की रेंज काफी ज्यादा है, इसके अलावा इसे पनडुब्बी से भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी रेंज 11,500 किलोमीटर से ज्यादा है, यानी यह मिसाइल धरती के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक लगभग निशाना साध सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राइडेंट मिसाइल के बाद दूसरे नंबर पर पैट्रियट मिसाइल आती है। यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसका इस्तेमाल अमेरिका करता है। इसकी कीमत भी करीब 24,87,37,050 रुपये है।
MS Dhoni के संन्यास पर बड़ा खुलासा, IPL 2025 होगा आखिरी टूर्नामेंट? सकते में आए फैंस
अमेरिका 1981 से पैट्रियट का इस्तेमाल कर रहा है और इसकी सफलता के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने दावा किया था कि यह 97 फीसदी सटीकता से लक्ष्य पर निशाना साधती है और लक्ष्य को नष्ट कर देती है। हालांकि बाद में दूसरे लेखों में बताया गया कि इसकी सफलता दर सिर्फ 10 फीसदी के आसपास थी।