India News (इंडिया न्यूज), Karishma Mehta Freezes Her Eggs: लोग गूगल पर ‘करिश्मा मेहता’ नाम लिखकर खूब सर्च कर रहे हैं। लोग सर्च कर रहे हैं कि ये महिला कौन है। दरअसल, हाल ही में ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की सीईओ करिश्मा मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की घोषणा की कि उन्होंने 32 साल की उम्र में एग फ्रीज करवा लिए हैं। करिश्मा ने एग फ्रीजिंग को लेकर अपना फैसला खुद सार्वजनिक किया, जिसके बाद से लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं।

3 फरवरी को अचानक करिश्मा मेहता का नाम गूगल सर्च में सबसे ऊपर चलने लगा। करोड़ों लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च करने लगे। लोग उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगे। आपको बता दें कि करिश्मा मेहता ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की सीईओ हैं। 32 साल की उम्र में उन्होंने अपने अंडे फ्रीज करवाने यानी कि अंडे सुरक्षित रखने का फैसला किया। आपको बता दें कि ह्यूमन ऑफ बॉम्बे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय पेजों में से एक है।

भगदड़ पर सियासत के बीच महंत राजूदास का तीखा हमला, ‘अखिलेश यादव फ्रस्टेट हो …’

21 साल की उम्र में किया कमाल

करिश्मा मेहता ने 21 साल 2014 को ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र सिर्फ़ 21 साल थी। अपने पेज के ज़रिए उन्होंने मुंबई और मुंबईकरों की ज़िंदगी से जुड़ी कहानियाँ लिखनी शुरू कीं। करिश्मा ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की, बाद में बैंगलोर के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वे ब्रिटेन चली गईं, जहाँ से उन्होंने अर्थशास्त्र और व्यापार में डिग्री हासिल की।

Jitan Ram Manjhi: ‘5 भाइयों के बीच रोटियों का…’ जनता से सीटों की मांग के बाद जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

पीएम के इंटरव्यू के बाद मिली लोकप्रियता

करिश्मा ने साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर काफ़ी लोकप्रिय हो गईं। पीएम मोदी के 22 मिनट के इंटरव्यू ने उनके करियर की दिशा बदल दी। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की संस्थापक करिश्मा मेहता का नाम कई बार विवादों में आया। उनके स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म ने पीपल ऑफ इंडिया (POI) के ख़िलाफ़ उसके कंटेंट के कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज किया था, जिसके बाद वे विवादों में घिर गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 में करिश्मा मेहता की संपत्ति 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 26,14,31,529 रुपये है।