India News (इंडिया न्यूज), African Hair: क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों के बार आपसे भिन्न क्यों होते हैं? खासतौर पर अफ्रीकन लोगों के। हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार हों और अंदर से भी उतने ही मजबूत रहें। इसके लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। घरेलू नुस्खों से लेकर दुनिया भर के केमिकल ट्रीटमेंट तक। हालांकि इससे कुछ लोगों के बालों की सेहत में सुधार आता है, लेकिन कुछ पर इसका कोई असर नहीं होता। कुछ लोग सीधे बालों के लिए ट्रीटमेंट करवाते हैं, तो कुछ एफ्रो हेयर के लिए। एफ्रो हेयर का मतलब है अफ्रीकी लोगों की तरह पूरी तरह से घुंघराले बाल। क्या आपके दिमाग में कभी यह आया है कि अफ्रीकी लोगों के बाल आम लोगों के बालों से इतने अलग क्यों होते हैं।
अफ्रीकी लोगों के बाल घुंघराले क्यों ?
अफ्रीका का मौसम अक्सर गर्म रहता है, क्योंकि यह मुख्य रूप से भूमध्य रेखा के पास स्थित है। यहां सूरज की किरणें सीधी और बहुत तेजी से पड़ती हैं, जिसकी वजह से पूरे महाद्वीप में तापमान गर्म रहता है। उत्तर और दक्षिण अफ्रीका में कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो रेगिस्तानी हैं, जहां तापमान बहुत ज्यादा होता है और बारिश बहुत कम होती है। ऐसे में यहां गर्मी से बचने की खास जरूरत होती है। इसलिए माना जाता है कि यहां के लोगों के घुंघराले बाल अफ्रीकी महाद्वीप की गर्म और आर्द्र जलवायु के लिए एकदम फिट बैठते हैं। इससे सूरज की सीधी किरणें सिर पर नहीं पड़तीं और यह स्कैल्प को ठंडा रखने और धूप से बचाने में मदद करती हैं।
कोविड-19 के बाद Living Nostradamus की दुनिया को एक और चेतावनी, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
तो यह है इसके पीछे की वजह
इसके अलावा, टाइट कोइली बाल सिर को सूरज की हानिकारक किरणों से बेहतर तरीके से बचाते हैं। बालों में जीन की अहम भूमिका होती है। खास जीन जैसे कि प्रोटीन ट्राइकोहायलिन से जुड़े जीन। ये बालों की बनावट को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। जबकि घुंघराले और एफ्रो-बनावट वाले बाल अफ्रीकी मूल के लोगों में आम हैं, यह यूरोपीय, एशियाई और मूल अमेरिकी मूल के लोगों सहित अन्य जातीय समूहों के लोगों में भी पाए जा सकते हैं।
ईद से पहले मिल गया पाकिस्तान को ‘प्रसाद’? अमेरिका ने तान दी इस ताकतवर शख्स पर ‘बंदूक’