News (इंडिया न्यूज), Ambani Family Black Thread: अंबानी परिवार हमेशा से ही अपनी आलीशान जिंदगी के लिए चर्चा में रहा है। अभी कुछ महीने पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी का जश्न पूरी दुनिया ने देखा। इस दौरान अगर आप सभी ने एक बात नोटिस की होगी तो वो ये कि हर फंक्शन में अंबानी परिवार के बेटे-बहू, यहां तक कि खुद नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी अपने हाथों में काला धागा बांधे नजर आए। लेकिन ऐसा क्यों है, क्या है अंबानी परिवार और इस काले धागे का राज, आइए जानते हैं।
क्या है काले धागे का रहस्य?
अंबानी परिवार के लिए कपड़ों और ज्वैलरी पर लाखों रुपए खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। वे अपने घर में होने वाले हर फंक्शन में अलग-अलग ड्रेस और ज्वैलरी कैरी करते हैं। हर बार उनका नया लुक और नई एक्सेसरीज देखने को मिलती हैं, लेकिन एक चीज नहीं बदलती और वो है अंबानी परिवार के हाथों पर बंधा काला धागा।
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट या ईशा अंबानी के हाथों में आपको काला धागा जरूर नजर आएगा।आमतौर पर काला धागा बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है। कुछ लोग इसे 24 घंटे तक बांधे रखते हैं।
ये है बंधने की बड़ी वजह?
मान्यता है कि काला धागा बांधने से शनि दोष दूर होता है, बुरी नजर से बचाव होता है और सफलता भी मिलती है। यही वजह है कि नीता अंबानी जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो उनके हाथ में हमेशा काला धागा नजर आता है। घर में कोई भी फंक्शन हो, उनका पूरा परिवार काला धागा पहने नजर आता है।
चाहे उनकी बेटियां, बहुएं और बेटे कोई भी ट्रेडिशनल या वेस्टर्न आउटफिट पहनें, लेकिन उनके हाथों में काला धागा जरूर नजर आता है। यही वजह है कि अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी हर फंक्शन में इसे पहने नजर आईं।