India News (इंडिया न्यूज), Kisses on Mirror: साफ-सफाई पसंद करने वाले लोगों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मॉल से लेकर दफ्तरों तक उन्हें अक्सर टॉयलेट जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें गंदगी फैलाने में मजा आता है। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़की अक्सर पब्लिक टॉयलेट में गंदी हरकतें करती है।
वो लड़की आईने के सामने होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद आईने को किस करती थी। आईना गंदा हो जाता था। इसके बाद वो लड़की बेशर्मी से मुस्कुराते हुए वॉशरूम से बाहर आ जाती थी। वो नजारा देखकर बाथरूम साफ करने वाले सफाईकर्मी की परेशानी बढ़ गई।
ऐसा सिखाया सबक
ऐसे में सफाई करने वाले लड़के ने लड़की को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल सकती। हालांकि ये वीडियो सिर्फ सामाजिक संदेश देने के मकसद से बनाया गया है। इस वायरल वीडियो को उमेश जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन है, ‘ऐसा दोबारा कभी मत करना।’
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की जैसे ही बाथरूम से बाहर निकलती है, सफाई करने वाला लड़का अंदर चला जाता है। लड़की बेशर्मी से मुस्कुराती है। लेकिन सफाई करने वाला लड़का परेशान हो जाता है। लड़की ने अपने लिपस्टिक लगे होठों से पूरे बाथरूम के शीशे को किस से भर दिया है।
फैलाती हैं का जहर आतंक … वेज खाने वाली ये गिलहरियां अचानक कैसे बनी मांसाहारी, जान चौंक जाएंगे आप!
माथा पकड़ किया शीशा साफ
लड़का उसका माथा पकड़ता है। वो किसी तरह से फिर से शीशा साफ करता है। लेकिन लड़की अगले दिन भी अपनी हरकत से बाज नहीं आती। लड़का फिर से शीशा साफ करता है। लेकिन सफाई करने वाले लड़के ने लड़की को सबक सिखाने की ठान ली। अगले दिन लड़की जैसे ही बाथरूम में घुसती है, लिपस्टिक से शीशे को किस करती है, तभी सफाई करने वाला लड़का वहां पहुंच जाता है।