India News (इंडिया न्यूज), Woman Finds Surprize Inside Cabinet: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग बहुत आम हो चुकी है और लोग अपनी जरूरत का सामान फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए भी खरीदने लगे हैं। हालांकि, इस तरह से ऑनलाइन खरीदारी करते समय कभी सामान ख़राब हाथ लग जाता है तो कभी कभी बहुत अच्छा सामान भी आ जाता है। हाल ही में एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जब उसने फेसबुक मार्केटप्लेस से एक सेकंड हैंड अलमारी खरीदी और जब उस अलमारी के दरवाजे खोले, तो उसकी आंखें चौंधिया गईं।

महिला को अलमारी में दिखी ये खास चीज

अमांडा डेविट नाम की महिला टेक्सस, अमेरिका की निवासी हैं, उन्होंने एक फेसबुक पेज पर एक पुराना एंटीक कैबिनेट देखा और उसे कम दाम पर खरीद लिया। महिला को इस फर्नीचर के बारे में यह उम्मीद नहीं थी कि इसमें कोई खास चीज़ छुपी हुई होगी। जैसे ही अमांडा ने इस कैबिनेट का दरवाज़ा खोला, उसमें छिपे 13 चमकदार बॉक्स उनकी नज़र में आए। इनमें से कुछ बॉक्स लग्ज़री ब्रांड Hermes के थे, जबकि एक नीला बॉक्स मशहूर ब्रांड Tiffany’s का था।

15 की उम्र में बनीं बालिका वधु, फिर विनोद खन्ना पर हुआ क्रश…ससुर का गला तक घोटने को हो गई थीं उतारू! जानें इस अदाकारा की रंगीन जिंदगी

सोशल मीडिया पर शेयर किया वाकया

महिला ने जैसे ही उन बॉक्स को खोला, उसमें 12 प्लेट्स पाई गईं। ये प्लेट्स बेहतरीन कंडीशन में थीं और सभी पर गोल्डन पैटर्न प्रिंट था। प्लेट्स का सेट छोटे और बड़े आकार के थे, जो कीमती थे। अमांडा डेविट इस कलेक्शन को देखकर बेहद खुश हुईं, क्योंकि ये प्लेट्स बेहद महंगे थे और उसकी कीमत इस एंटीक कैबिनेट से कहीं ज्यादा थी। महिला ने इस कलेक्शन के बारे में कैबिनेट बेचने वाले से कुछ नहीं बताया, क्योंकि वह डर रही थी कि कहीं यदि यह गलती से छोड़ी गई हो, तो वे इसे वापस न मांग लें। अमांडा ने इस वाकये को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद और भी लोगों ने बताया कि उन्हें भी ऐसी ही सरप्राइज़िंग चीज़ें खरीदी हुई चीजों से मिल चुकी हैं।

‘भाई अपडेट देते रहना…’ दुल्हे ने वायरल कर दिया अपनी सुहागरात का वीडियो, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लिए मजे