India News (इंडिया न्यूज), Trending News: आपने अक्सर ऐसी खबरें पढ़ी होंगी जिसमें कोई लड़का किसी छोटी बच्ची को परेशान करता है। लड़के की प्रताड़ना के चलते लड़की कहीं बाहर जाना बंद कर देती है। वो अपने घर के अंदर ही सिमट कर रह जाती है। अक्सर ऐसे मामलों में परिवार वाले पुलिस की मदद लेते हैं। लेकिन अगर इंसान की जगह कोई सांप लड़की के पीछे पड़ जाए तो क्या होगा? यूपी के महोबा में रहने वाली एक लड़की ऐसी ही परेशानी से गुजर रही है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 19 साल की एक लड़की का दावा है कि एक साल से एक सांप उसके पीछे पड़ा है। जब भी मौका मिलता है, ये सांप उसे डस लेता है।

लड़की को 11 बार डस चुका है सांप

लड़की ने दावा किया है कि, अब तक सांप लड़की को 11 बार डस चुका है। एक बार फिर सांप के डसने की वजह से लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां के डॉक्टर भी उसकी कहानी सुनकर हैरान हैं। जानकारी के अनुसार, घटना चरखारी के पंचमपुरा गांव की है। इस गांव में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की रोशनी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की को सांप ने डस लिया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे एंटी वेनम इंजेक्शन दिया। होश में आते ही रोशनी ने जो कहानी सुनाई, उसने सबके होश उड़ा दिए। रोशनी का कहना है कि एक साल से उसके पीछे पड़े सांप ने उसे डस लिया है।

अमेरिका के सबसे बड़े कट्टर दुश्मन के घर में जा बैठा भारत, PM Modi के इस मास्टर प्लान से पूरी दुनिया में मच गई खलबली

आखिर क्यों बार-बार डंस रहा है सांप?

रोशनी का दावा है कि, यह सांप उसे अब तक ग्यारह बार डस चुका है। उसके शरीर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं, लेकिन डॉक्टर इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक ही सांप उसे बार-बार डस रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक साल में कई बार रोशनी की जान बचाई है। इससे पहले भी जब उसे सांप ने काटा था, तो उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले जाया गया था, लेकिन कोई यह नहीं समझ पा रहा है कि आखिर सांप उसे बार-बार क्यों डस रहा है। इस घटना से उसके परिजन भी डरे हुए हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हो कार्रवाई, हजरत निजामुद्दीन के उलेमाओं ने की दिल्ली के LG से मुलाकात