India News (इंडिया न्यूज), Viral Video On X : आज के समय में कोई नहीं जानता कि आपको कब और कहां चोट लग जाए। वो कोई भी चीज हो सकती है। अब इसी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक महिला फ्रिज साफ करते समय बुरी तरह घायल हो जाती है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसके होश उड़ गए हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी फ्रिज को छूने से डरेंगे, क्योंकि वीडियो में उस महिला के साथ जो हुआ, वह आपके साथ भी हो सकता है, अगर आप सावधानी से काम नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो देखने पर पता चलता है कि एक महिला अपने घर पर फ्रिज साफ कर रही है। इस दौरान महिला आराम से कपड़े को पानी से गीला करके फ्रिज साफ कर रही है। तभी उसे बिजली का झटका लगता है। इससे महिला बुरी तरह घायल हो जाती है। बिजली का झटका कितना जोरदार था, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महिला वहीं गिर जाती है।
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हिला फ्रिज का प्लग निकाले बिना ही उसे साफ कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, इस वीडियो के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, इसलिए इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। वहीं कुछ इसे समझदारी भरी सलाह देते हुए लिख रहे हैं कि बिजली के उपकरणों की सुरक्षा और सही इस्तेमाल के लिए फ्रिज को साफ करते समय उसका प्लग निकाल देना जरूरी है। इससे किसी भी तरह के शॉर्ट सर्किट या बिजली के झटके से बचा जा सकता है।