India News (इंडिया न्यूज), Women Rule Country: दुनिया भर में आजतक भी महिलाओं को पूर्ण रूप से अधिकार नहीं दिए गए हैं। बहुत सी जगहों पर आज भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम समझा जाता है। भले ही दुनियाभर में महिलाएं कितनी भी आगे बढ़ जाएं उन्हें पुरुषों के मुकाबले समान रूप से दर्जा नहीं दिया जाता है। हालांकि पिछले कई वर्षों में महिलाओं के समान अधिकारों को लेकर भारत के साथ ही कई अन्य देशों में भी बहस चल रही है। लेकिन बता दें कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ पर पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं की ज्यादा चलती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश तो ऐसा भी है जहां महिलाएं ही सबकुछ हैं। उस देश में महिलाओं का ही राज चलता है और महिलाएं ही वहां सरकार भी बना सकती हैं। इस देश में पुरुष महिलाओं के नीचे काम करते हैं और गुलामी का जीवन जीते हैं।