- India News (इंडिया न्यूज), Poisonous cone snail: जब भी किसी जहरीले जीव की बात होती है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में किंग कोबरा का ख्याल आता है। यह निश्चित रूप से एक खतरनाक और जहरीला जीव है, लेकिन धरती पर इससे भी ज्यादा जहरीले जीव हैं। उनमें से एक है कोनस जियोग्राफस समुद्री घोंघा, जिसे जियोग्राफी कोन स्नेल के नाम से भी जाना जाता है।
इंडो-पैसिफिक महासागर की चट्टानों के आसपास पाए जाने वाले इस छोटे से घोंघे का जहर इतना शक्तिशाली होता है कि एक बूंद भी एक वयस्क इंसान को मारने के लिए काफी होती है। जियोग्राफी कोन स्नेल अपने शिकार को लकवाग्रस्त करने के लिए एक खास तरह का जहर (कोनोटॉक्सिन) छोड़ता है।
आखिर क्यों है जानलेवा?
यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बिच्छू अपने शिकार को मारने के लिए जितना जहर छोड़ता है, जियोग्राफी कोन स्नेल उससे 10 गुना कम जहर से अपने शिकार की जान ले सकता है। यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल किया गया है।
ऐसे करता है शिकार
यह घोंघा अपने शिकार पर तीखे डंक से हमला करता है, जिससे शिकार तुरंत लकवाग्रस्त हो जाता है। इसलिए अगर आपको यह खूबसूरत लेकिन बेहद खतरनाक जीव कहीं भी दिखे, तो तुरंत इससे दूर हो जाएं। क्योंकि, यह आपकी जान भी ले सकता है।
अब तक नहीं बना एंटीडोट
डरावनी बात यह है कि इस घोंघे के जहर का कोई इलाज नहीं है। अभी तक कोई एंटीडोट नहीं बना है, जिसकी वजह से इसके काटने के बाद पीड़ित का बचना मुश्किल होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समुद्री घोंघे के जहर की वजह से कई गोताखोरों की मौत हो चुकी है।
‘शेख हसीना को बांग्लादेश को सौपेंगा भारत…’ पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यूनुस ने कर दिया दावा