India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को पूरे देश में होली खेला गया। अब देश से होली का खुमार लगभग उतर चुका है। लेकिन अब तक सोशल मीडिया पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है। होली से जुड़े लाखों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपनी बिल्डिंग की छत पर और एक युवती अपनी बिल्डिंग की छत से होली के रील्स बना रहे हैं। और बैकग्राउंड में होली से जुड़े गाने चल रहे हैं।

तभी आ जाती है युवती की मां

दोनों अपने-अपने छतों से अपने ऊपर रंग बरसा रहे हैं। मानों किसी ने दोनों पर पाबंदी लगा रखी हो। और दोनों दूर रहकर भी होली का मजा लेना नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों अपने-अपने मोबाइल से रील बना रहे हैं। तभी अचानक युवती की मां छत पर आ जाती है और डरकर युवती अपना ट्राइपोड लेकर भागती है। तो वहीं, युवती की मां युवक को भी भागने का इशारा करती है। ये सब देखकर युवक भी डरकर छत से भाग जाता है।

Railway ministry vacancy 2025: रेल मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका! डिप्टी CPM (सिविल) के लिए भर्ती शुरू, जाने सैलरी से लेकर आवेदन तक की पूरी जानकरी

वीडियो हो रहा वायरल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 18.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। अब तक वीडियो को 283 हजार लाइक मिले हैं। इसके अलावा लोगों ने 1649 लोगों ने कमेंट भी किए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को @sharma_ji_vlogz और @gupta_ji_vlogz द्वारा शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है “पड़ोसन की मां आ गई।” इन दोनों के प्रोफाइल पर जाने पर पता चलता है कि, दोनों इस तरह का वीडियो खूब बनाते हैं। वीडियो देख स्पष्ट रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इन दोनों के वीडियो स्क्रिप्टेड हैं।

‘मुसलमानों की जमीन छीनना इनका मकसद’, Owaisi के इस बयान से मचा भूचाल, और भी ज्यादा भड़क उठा मुस्लिम समाज