India News (इंडिया न्यूज),UP News: संभल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल,संभल पुलिस ने एक ऐसी गैंग को दबोचा है जो फॉर्म भरवाकर लड़कियों का शोषण किया करते थे। दरअसल, संभाल पुलिस ने शातिर धनवर्षा गैंग का पर्दाफाश कर दिया और 14 शातिर ठगों को गिरफ्तार भी कर लिया। दरअसल ये गैंग दुर्लभ वस्तु की पूजा-पाठ करके धन वर्षा का झांसा देकर लोगों को पागल बनाता था और उनसे मोटी रकम वसूल लेता था। इतना ही नहीं बल्कि ये गैंग गरीब लड़कियों और महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करता था। इस बात का खुलासा खुद संभल पुलिस ने ही किया है।
- गैंग का हुआ भंडाफोड़
- लड़कियों के साथ करते थे ये काम
गैंग का हुआ भंडाफोड़
इस दौरान SP ने बताया कि धनारी थाना क्षेत्र में एक युवक राजपाल ने तंत्र क्रिया के नाम पर मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान युवक का आरोप था कि कुछ लोगों ने जबरन घर से उसका अपहरण किया। जिसके बाद उसके साथ कुछ तंत्र क्रिया की। उन्होंने बताया कि वो लोग गलत काम कर रहे थे। किसी तरह से वो बचकर वहां से भाग निकला। वहीँ संभाल पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
लड़कियों के साथ करते थे ये काम
हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस गैंग के लोग गांव-कस्बे से महिलाओं और लड़कियों को चुनते थे। वहीँ ये लोग उनसे कई तरह की जानकारी मांगते थे। इस दौरान ये गैंग घर घर जाकर आर्टिक्ल तलाशता था। इस दौरान सवाल करता था कि, विषम परिस्थिति में पैदा हुआ कोई लड़का या कुंआरी लड़की, कोई जानवर जैसे दुर्लभ उल्लू, दो मुंहा सांप और दुर्लभ कछुआ शामिल है। वहीँ ये गिरोह गरीब परिवार की लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाते थे। उन पर तंत्र क्रिया करके 5 से लेकर 35 करोड़ों रुपये तक वसूल लेते थे। वहीँ फिर ये गैंग गरीब परिवार को मना कर उनके लड़के या फिर लड़की से तंत्र क्रिया के नाम पर शोषण करवाते थे।