India Nesw (इंडिया न्यूज) UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले के उत्तर प्रदेश को पिछड़ा हुआ राज्य माना जाता था। लेकिन आज UP के प्रति लोगों कि सोच बदल गई है। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते हैं। राज्य में संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। आतंकी घटनाएं अब नहीं होती हैं धर्म स्थल से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हटा दिए गए। अब UP के सड़कों पर नमाज या हनुमान चालीसा नहीं होता केवल आवागमन होता है। CM योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में पुलिस विभाग में नवचयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
CM योगी ने सम्बोधन में कहा
CM योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व दहशत में मनाए जाते थे। कि न जाने क्या हो जाएगा। लेकिन अब UP की कानून व्यवस्था सबके लिए नजीर बन चुकी है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि लिपिक संवर्ग में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना अच्छा संकेत है। संवर्ग में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय मिशन शक्ति अभियान पूरे देश में चल रहा है। पुलिस विभाग में 22000 महिलाओं को छह वर्ष में भर्ती किया गया है।
ये भी पढ़ें:- मायावती ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का किया समर्थन, लागू करने के तरीके पर जताया विरोध