India News (इंडिया न्यूज),Maha Kumbh 2025:  महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया है। तार खींचते समय पुल का टावर गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कट गया। जबकि 2 उसके नीचे दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती  कराया गया।

महाकुंभ से पहले हादसा

महाकुंभ  की तैयारी के बीच बड़ा हादसा हो गया है। सराय इनायत के जगबंधान गांव में पुल खींचते समय अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कट गया, जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। सभी को समय रहते  अस्पताल ले जाया गया। जहां दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। उधर, प्रशासन को मामले की जानकारी हुई। साथ ही पुलिस जांच में मामले  की जुटी।

कश्मीर के इस मुस्लिम शख्स के घर से निकले हिंदू देवी-देवता, सांप ने पांच बार काट कर दिया संकेत, कलियुग में चमत्कार की कहानी