India News UP (इंडिया न्यूज़) UP Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से गजब मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़कर थाने तक पहुंच गया। दरअसल, पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस से केस दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। वहीं पति ने महिला पर घर के कामों में ध्यान न देने का आरोप लगाया है।फिलहाल महिला थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। कुछ समय गांव में रहने के बाद महिला ने पति पर शहर में मकान खरीदकर वहां रहने का दबाव बनाया। पति खुद पत्नी के साथ कभी शहर तो कभी गांव में रहने लगा। वह जब भी घर पर होता तो पत्नी इंस्टाग्राम पर व्यस्त मिलती। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक,पति ने कई बार इसका विरोध किया और पत्नी से घर के कामों में ध्यान देने को कहा। थाने पर कोई समाधान नहीं निकला। पति का बार-बार टोकना पत्नी को पसंद नहीं आया और वह हाल ही में पति के खिलाफ शिकायत लेकर झांसी के महिला थाने पहुंच गई। पत्नी की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने पति को बुलाया। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। कई घंटों तक पंचायत चलती रही और दोनों पक्ष अपनी-अपनी कहानी सुनाते रहे।
Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में शव को रौंदते हुए गुजरा वाहन, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत