India News (इंडिया न्यूज)Crime in UP: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में घर में अकेली पाकर देवर ने महिला से दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उसके साथ मारपीट की गई। सीआईएसएफ में तैनात पति भी किसी और से प्रेम करता है। एलाव क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना एलाव क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को गांव खरपरी निवासी सीआईएसएफ कर्मी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा।
संभल में शिव मंदिर के बाद मिला राधा-कृष्ण का मंदिर, श्रृद्धालुओं ने शुरू करवाई कुएं की खुदाई
CISF के जवान की पत्नी का दर्द
उसके ससुराल वाले कहते थे कि उसका कोई भाई नहीं है। अपने घरवालों से कहो कि मकान उनके नाम कर दें। ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच उसे कमरे में बंद करके पीटा जाता था। एक दिन उसके देवर ने कमरे में अकेली देखकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने शिकायत की तो उसे पीटा गया।
घर आकर जब उसने अपने पति को इस बारे में बताया तो वह तीन दिन के लिए घर से चला गया। इसी बीच उसे पता चला कि उसका पति किसी दूसरी लड़की से प्यार करता है। 19 सितंबर 2024 को उसे घर से निकाल दिया गया। 8 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसे घेरकर पीटा। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।