India News (इंडिया न्यूज) UP News:  महाकुंभ स्नान के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। भीड़ इतनी है कि यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। मुंबई से आ रही एक महिला यात्री प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर उतर नहीं पाई और आगे चली गई। जानें आगे की पूरी खबर

भीड़ के चलते एक महिला यात्री..

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बच्चों समेत ट्रेन से सुरक्षित नीचे उतारा। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से सफर कर रहे हैं, जिसके चलते आम यात्रियों के लिए सफर मुश्किल हो गया है। इस भीड़ के चलते एक महिला यात्री अपने स्टेशन पर उतर नहीं पाई और ट्रेन आगे बढ़ गई। यह घटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की है, जहां मुंबई से पटना जा रही सुविधा एक्सप्रेस पहुंची थी।

पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला

ट्रेन में सफर कर रही हेमा नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से निकली थी। ट्रेन के रुकते ही श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रेन में चढ़ने लगी और इस दौरान हेमा के दोनों बच्चे कोच में ही गुम हो गए। महिला के भाई ने स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी जवानों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला और उसके बच्चों को ट्रेन से सुरक्षित नीचे उतारा। उसके साथ ट्रेन में कुछ अन्य यात्री भी फंसे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतरने में मदद की।

मातम में बदली खुशियां ! 12 घंटे बाद दूल्हे की हुई मौत.. वजह कर देगी हैरान