इंडिया न्यूज, हाथरस:
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक के बाद एक 6 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वाले बच्चों की पहचान बबलू निवासी विदिरका थाना इगलास और बच्चे राज के तौर पर हुई। वहीं शिवानी, अनुज निवासीगण अजरोई, आरती निवासी विदिरका गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ जब एक तेज रफ्तार कैंटर का संतुलन बिगड़ गया। घटना में घायल लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं 3 की हालत गंभीर थी, इसलिए डॉक्टरों ने इन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सासनी कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर एक कैंटर आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही कैंटर चौराहे पर पहुंचा, तो वह बेकाबू हो गया।

Read More : Diwali Air Pollution दिवाली पर खूब उड़ी कानून की धज्जियां और बिगड़ी दिल्ली की हवा

Connect With Us : Twitter Facebook