India News (इंडिया न्यूज़),Acharya Satyendra Das on Waqf Board: 11 जनवरी को हिन्दू पंचाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इसे ऐतिहासिक और अद्भुत अवसर बताया।  उन्होंने कहा कि भगवान रामलला को पंचामृत से स्नान कराया गया और फिर उनका अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद रामलला को स्वर्ण वस्त्र, मुकुट और माला पहनाई गई और छप्पन भोग लगाया गया। इसके साथ ही भव्य आरती भी की गई। यह उत्सव देखने लायक था। यह उत्सव दिव्य था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार किया  व्यक्त

आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व्यस्तता के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का प्रयागराज में भी कार्यक्रम था, लेकिन वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल हुए, जो उनके समर्पण और योगदान को दर्शाता है। प्रयागराज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी अनूठा है।

महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए- नगीना के सांसद

गुरुवार को  नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने  कहा कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। इस पर राम मंदिर के मुख्य  पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, ”एक नेता ने कहा था कि भाजपा के लोग पापी हैं। लेकिन अब चंद्रशेखर रावण है, इसलिए उसमें राक्षसी प्रवृत्ति होगी। रावण होने के नाते वह राम का विरोध तो करेगा ही। और कुंभ में हर तरह के लोग आते हैं। किसी पर कोई रोक-टोक नहीं है। ऐसा कहकर वे अपना नुकसान करते हैं।

माफिया बोर्ड को लेकर सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

आचार्य सत्येंद्र दास ने वक्फ बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने वक्फ बोर्ड को ‘माफिया बोर्ड’ कहा था। आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सही है, क्योंकि वक्फ बोर्ड की अधिकांश जमीन विवादित रही है।