India News (इंडिया न्यूज), Agra Latest News : यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने होटल में खुद को आग लगा ली. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दरअसल यह घटना किंग पार्क एवेन्यू होटल की है, जहां मंगलवार को एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा और उसके पिता को फोन कर दूसरे युवक से उसकी शादी तुड़वाने को कहा, लेकिन प्रेमिका नहीं मानी। इसके बाद युवक ने खुद को आग लगा ली। प्रेमिका ने आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वह भी जल गई।

शख्स ने खुद को क्यों लगाई आग?

खुद को आग लगाने वाले शख्स का नाम चंद्रशेखर बताया जा रहा है। वह अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और होने की वजह से परेशान था. इसी वजह से उसने महिला को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सुबह 11:15 बजे 30 वर्षीय चंद्रशेखर अपनी प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा। दोनों ने होटल स्टाफ को बताया कि वे पति-पत्नी हैं. इसके बाद होटल स्टाफ ने उनकी आईडी लेकर उन्हें कमरा नंबर 201 दे दिया। इसके बाद यह घटना हुई।

खुद को आग लगाने के बाद उसकी प्रेमिका ने बिस्तर पर पड़े कंबल को डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इससे उसके हाथ में आग लग गई। शोर सुनकर होटल स्टाफ आ गया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र (सिलेंडर) से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ कर्मचारियों ने चंद्रशेखर पर कंबल डाल दिया। तब तक सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस पहुंची तो दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी

पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर और युवती की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि चंद्रशेखर चांदी की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, युवती की भी शादी 2022 में हुई थी। वह कुछ महीने पति के साथ रही। इसके बाद पति की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आ गई। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका है और वे बोलने में भी असमर्थ हैं। इसके अलावा चंद्रशेखर के चेहरे, गले और धड़ से चमड़ी गायब हो चुकी है।

नोएडा में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तगड़ा एक्शन, दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है आरोप?

प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक…,बढ़ती गर्मी की वजह से UP के इन जिलों में बदला स्कूलों का शेड्यूल, जानें आपके शहर में क्या है स्कूलों का समय