India News (इंडिया न्यूज), Agra News: आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसकी जान बचा ली। बता दें, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हमास ने जारी किया बंधक का वीडियो…मां की निकली पुकार, Netanyahu से लगाई गुहार, अब क्या करेगा इजरायल
जानें पूरा मामला
यह घटना तब हुई जब अजय नामक युवक ने घर में मीट बनाने की जिद की। हालांकि, उसके छोटे भाई ने इस पर आपत्ति जताई और मीट बनाने से मना कर दिया। ऐसे में, इस बात से नाराज होकर अजय ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। उसने घर में ही फंदा तैयार कर लिया और उसमें लटकने की कोशिश की। दूसरी तरफ, जैसे ही यह घटना परिवार के अन्य सदस्यों को पता चली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रांस यमुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजय को फंदे से उतारा और उसकी जान बचाई।
वायरल वीडियो की चर्चा हर तरफ
बता दें, इस पूरी घटना का वीडियो परिवार के किसी सदस्य ने बना लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। जांच के दौरान, पुलिस का बयान सामने आया, जिसमें पुलिस ने बताया कि समय पर पहुंचने के कारण युवक की जान बचाई जा सकी। साथ ही, परिवार को समझाइश दी गई कि ऐसे विवादों को आपसी बातचीत से हल करें। इसके बाद समाज को एक संदेश भी दिया गया। यह घटना एक उदाहरण है कि छोटी-छोटी बातों को जीवन और मृत्यु का विषय जिंदगी में कभी नहीं बनाना चाहिए। परिजनों और समाज को समझदारी और संयम से ऐसी स्थितियों को संभालना चाहिए।