India News (इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मतदान के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है और प्रशासन सरकार के दबाव में झुक गया है।

अखिलेश यादव के इस बयान से मचा बवाल

अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए कहा, “चुनाव आयोग मर गया है, अब हमें सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा।” उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही उनकी चुनाव लड़ने की रणनीति है—सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता की आवाज को दबाना। इस चुनाव को लेकर भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “मिल्कीपुर में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। सत्ता के दुरुपयोग से मतदान को प्रभावित किया गया, लोगों को धमकाया गया और वोट डालने से रोका गया। यह अपराध है और जनता आने वाले समय में भाजपा को इसका जवाब देगी।”

CM नीतीश कुमार ने शेखपुरा में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, जनता को दी 100 करोड़ की सौगात

उर रहमान बर्क ने भी चुनाव में लगाया गड़बड़ी के आरोप

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने भी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से लगातार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की मदद से भाजपा ने चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जनता के समर्थन से सपा इस चुनौती से पार पाएगी। गौरतलब है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बीच सपा और अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाकर माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि जनता के फैसले में किसे जीत मिलती है और क्या यह चुनावी जंग भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है।

CM नीतीश कुमार ने शेखपुरा में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, जनता को दी 100 करोड़ की सौगात