India News (इंडिया न्यूज)Akhilesh Yadav on Vijay Shah Statement: एमपी के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे हर महिला और सेना का अपमान बताया है।

पाकिस्तान ही नहीं भारत ने इन 2 देशों से भी लड़ी जंग, खुलेआम फैला रहा था प्रोपेगेंडा

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने x पर पोस्ट कर लिखा- “मध्य प्रदेश भाजपा के एक मंत्री का बेहद निंदनीय बयान न केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी का बल्कि देश की हर महिला और सेना का अपमान है। ये सज्जन हमेशा से भाजपा और उसके सहयोगियों की ‘महिला विरोधी’ सोच के मुखपत्र रहे हैं। कुछ साल पहले इन्होंने देश की एक नामी अभिनेत्री के काम में बाधा डाली थी। भाजपा के ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं की सच्चाई ऐसे लोगों की कुत्सित सोच को उजागर करती है। ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधि तो क्या मंत्री भी नहीं बनना चाहिए, किसी गली-मोहल्ले का भी नहीं। सवाल यह है कि क्या भाजपा वाले खुद इन्हें हटाएंगे या फिर नारी शक्ति और जनता इनके खिलाफ एकजुट होगी।”

भाजपा नेता ने क्या कहा? Akhilesh Yadav on Vijay Shah Statement

आपको बता दें कि बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कथित तौर पर एक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था और इसके साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

अपना मुल्क छोड़ इन देशों में भीख मांगने का काम करते हैं पाकिस्तानी, सरकार ने पेश की रिपोर्ट