India News (इंडिया न्यूज़),Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार (4 नवंबर) को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में राष्ट्रीय एवं प्रदेश फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा की नीतियों से विनाश के अलावा कुछ नहीं मिला है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। घर-घर से पानी की लूट हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। क्रूरता और कायरता भाजपा का मिलाजुला चरित्र है, भाजपा का आचरण खतरनाक है। भाजपा में माफियाओं की भरमार है। भाजपा जनता की बात सुनना नहीं चाहती। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव जीतकर पीडीए की सरकार बनाना है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से सभी बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करना होगा। जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।
भाजपा सरकार को हटाने के लिए जनता तैयार
लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां सत्ता में बैठे योगी जी योगी नहीं, बल्कि भ्रष्ट योगी हैं। वह ईमानदार भी नहीं हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। महंगाई चरम पर है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता सभी परेशान हैं। उन्होंने याद दिलाया कि समाजवादी पार्टी के पास डॉ. राम मनोहर लोहिया, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के संघर्ष की विरासत है। समाजवादी पार्टी का जनता से भावनात्मक रिश्ता है।
सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी ही लड़ते आए हैं
सपा प्रमुख ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी ही लड़ते आए हैं और आज भी संघर्ष जारी है। जातिगत जनगणना के जरिए सभी की आनुपातिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनता से भावनात्मक रिश्ता है। समाजवादी पार्टी जनता के सरोकारों से जुड़ी रहती है। जनता की बात ही समाजवादी पार्टी की बात है। भाजपा संविधान को ही बदलना चाहती है- अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मूल आत्मा संविधान है। भाजपा संविधान को ही बदलना चाहती है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए गरीब-अमीर सभी को एक वोट का अधिकार दिया था। दलितों और पिछड़ों को आरक्षण देकर सामाजिक समानता का अधिकार दिया था। भाजपा आरक्षण और वोट के अधिकार को खत्म करना चाहती है।
‘गलती से हम दो बार…’, लालू के ऑफर को नीतीश ने ठुकराया, बोले- अब हमेशा साथ रहेंगे
लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का…
सपा प्रमुख ने कहा कि वह लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन की मदद से चुनाव में धांधली कर चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता को भी नष्ट करने का काम कर रही है। अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जबरन छीन लिए जाते हैं और फाड़ दिए जाते हैं। बैठक में ये नेता मौजूद रहे बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री लाल बिहारी यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे।