India News (इंडिया न्यूज)Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमर्यादित और अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग करते हैं। इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित और बदनाम करने का अभियान चलाया। अब तो हद ही हो गई कि महाकुंभ की भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों की मदद करने के बजाय मुख्यमंत्री उन्हें अपमानित कर उनका दर्द बढ़ा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने बयान में कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है। भाजपा सरकार का जनता के प्रति रवैया तानाशाही है। भाजपा राज में लोगों को अब खुलकर बोलने और लिखने का अधिकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ेगा।
बिहार के इन छोटे अस्पतालों को मिली बड़ी राहत, बिहार सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
अखिलेश ने बोला डबल इंजन की बोला हमला
सपा अध्यक्ष ने कहा कि दोषपूर्ण जीएसटी ने व्यापार और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार छापेमारी करके व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इस सरकार की जीरो गरीबी योजना धोखा है। भाजपा सरकार ने लोगों की आस्था को व्यापार बना दिया है। मुख्यमंत्री ने दान, पुण्य और सेवा के कुंभ को व्यापार बना दिया है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने 2013 में भव्य और शानदार कुंभ का आयोजन किया था। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने कुंभ के प्रबंधन और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की थी। हमने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन की हिंदी और अंग्रेजी पुस्तक अपने विधायक कमाल अख्तर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी है। अखिलेश यादव ने फिर कहा कि कुंभ में स्नान करने के लिए अभी भी बड़ी संख्या में लोग बचे हुए हैं। इसका आयोजन एक महीने के लिए और बढ़ा दिया जाना चाहिए।
अखिलेश को गंगाजल का कलश भेंट किया गया
महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के डॉ. हेमंत कुमार ने दशाश्वमेध घाट, वाराणसी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गंगाजल का कलश भेंट किया। अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा की निर्मल धारा के साथ ही शांति और सद्भाव कायम रहे, जीवन में पवित्रता आए, यही आज का संदेश है।