India News (इंडिया न्यूज),UP weather: पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

कई जिलों में कोल्ड डे..

जानकारी के मुताबिक बता दें कि  मंगलवार को 50 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात रहने और घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे ठंड बढ़ गई। कई जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात रहे और गलन और कंपकंपी रही। ज्यादातर जगहों पर रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है।

पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिमी..

कोहरे के कारण चुरुक और आजमगढ़ में दृश्यता 50 मीटर रह गई। वहीं कुशीनगर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में दृश्यता 100 मीटर रह गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड और गलन में अभी और इजाफा होगा। इन इलाकों में कोल्ड डे की संभावना  है।

दिल्ली उपराज्यपाल ने आतिशी सिंह की तारीफ कर पूर्व CM पर कसा तंज, विधान सभा चुनाव से पहले खोली केजरीवाल की पोल..

CM योगी- कार्य की गति बढ़ाई जाए, हर 15 दिन में कार्यों की समीक्षा करे उच्च शिक्षा विभाग