India News (इंडिया न्यूज), Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, एक 11वीं कक्षा की लड़की के साथ उसके कोचिंग टीचर ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस घटना के बाहर आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजन और कोचिंग के अन्य लोगों ने मिलकर आरोपी टीचर को रंगे हाथ पकड़ा। पीड़िता को कमरे में बंद कर, उसके साथ गलत कर रहा था, उसी दौरान लोगों ने आरोपी को दबोचा।
संभल मस्जिद मामले में मायावाती का आया पहला रिएक्शन! जानें क्या कुछ कहा
भागने की पूरी कोशिश की
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने घबराकर गेट काटकर भागने की पूरी कोशिश की, पर लोगों के चंगुल से बच नहीं सका। फौरन लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच के दौरान एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ कि, आरोपी टीचर पिछले 8 महीनो से लड़की के साथ रपे करता आ रहा था और उसे डरा धमका कर रखता था। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने गुनाह कबूला और बताया की अन्य लड़कियों के साथ भी वो गलत पेश आता था।
ममाले पर सख्त कार्रवाई हुई शुरू
इस मामले पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। ऐसे में, लोगों का भी गुस्सा सातवें आसमान पर था। सभी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अन्य माता-पिताओं के मन में डर बैठ गया है। आरोपी बच्चों को केमिस्ट्री की क्लास देता था। बच्ची ने साहस दिखाकर अपने परिवार को सारी बात बताई जिसके बाद ये मामला उजागर हुआ। परिवार को पुलिस ने न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, ऐसे मुद्दे समाज में काफी सवाल उठाते हैं जो महिला सुरक्षा की तरफ इशारा करते हैं।