India News (इंडिया न्यूज),UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है, अब लोगों को तपिश और चिलचिलाती हुई धूप का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीँ बुधवार यानी आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है जिसके कारण गर्मी में और भी ज्यादा इजाफा होगा। लेकिन 24 घंटे बाद प्रदेश के मौसम के मिजाज बदलने की संभानवा है। वहीँ 3 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। लेकिन ये बारिश सिर्फ कुछ ही देर के लिए होगी। कहा जा रहा है कि इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिलेगी।
- जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
- तापमान में होगी बढ़ोतरी
जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 2 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीँ इस दौरान दोनों हिस्सों ही में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अगले दिन यानी 4 अप्रैल को मौसम फिर से साफ़ रहने वाला है। वहीँ 5 और 6 अप्रैल को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीँ इस महीने गर्मी में लगातार इजाफा होता जाएगा।
UnitedHealthcare CEO सीईओ की हत्या के मामले में लुइगी मंगियोन के लिए मृत्युदंड की मांग