India News (इंडिया न्यूज),UP Weather News Today: मार्च महीने में मई जैसी गर्मी का होना सच में एक बड़ी बात है। इस समय देश के कई राज्यों में ऐसी तपिश है कि लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, इस बार की गर्मी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। अगर बात करें उत्तर भारत के राज्यों की तो यहाँ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीँ उत्तर प्रदेश का हाल भी यही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने 28 मार्च के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आइए जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश के क्या हाल रहने वाले हैं।

  • जानिए उत्तर प्रदेश का हाल
  • दिल्ली-एनसीआर वालों को भी राहत

Aaj ka Mausam: देश में सूरज का प्रचंड प्रहार, दिन में बरसा रहा आग, रात में भी नहीं मिल रही राहत! जानें क्या है आज का वेदर अपडेट?

जानिए उत्तर प्रदेश का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश और गरज की संभावना जताई जा रही है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन दिनभर हलकी बूंदाबांदी भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में बादल छाए रहने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीँ प्रदेश का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 16-18 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाएं 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

‘कब्रिस्तान में जाकर पढ़ें नमाज…’, नीतीश सरकार में मंत्री नीरज बबलू ने दिया विवादित बयान, बिहार में मचा सियासी बवाल

दिल्ली-एनसीआर वालों को भी राहत

उत्तर प्रदेश के साथ साथ दिल्ली-एनसीआर वालों को भी तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 20-25 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। वहीँ प्रदेश का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री रहेगा ।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की धुंध और दिन में बादल भी छाए रहेंगे।

घर में बेहद खूबसूरत थी भाभी, देवर ने चलाया दिमाग, होटल में करने लगा इस चीज की बुकिंग, फिर कमरे में एंट्री लेते ही…