यूपी राजनीति में ‘रावण’ की एंट्री! अखिलेश यादव पर बोले अनिरुद्धाचार्य महाराज; कहा- सब राम..
Aniruddhacharya ji Maharaj
India News (इंडिया न्यूज़),Aniruddhacharya ji Maharaj: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाकुंभ की कुव्यवस्था को लेकर लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जिस पर अब प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर सभी राम बन जाएंगे तो रावण कहां जाएगा। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ताज नगरी आगरा में चल रहे ताज महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वे वाराणसी की तरह आगरा नगर निगम की ओर से आयोजित यमुना आरती में वृंदावन से यमुना तट पर पहुंचे और भव्य आरती में शामिल हुए।
भव्य आरती में शामिल हुए
उन्होंने सबसे पहले मथुराधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर यमुना आरती की। इस यमुना आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। अनिरुद्धाचार्य ने आगरा में हो रही यमुना आरती की तारीफ की और कहा कि यमुना मैया को स्वच्छ रखना चाहिए। यमुना मैया आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं लेकिन आशीर्वाद तभी मिलेगा जब यमुना मैया स्वच्छ होंगी। यमुना मैया इतनी स्वच्छ होनी चाहिए कि आप और हम यमुना के जल में डुबकी लगाएं और यमुना जल पिएं। सनातन बोर्ड के मांग प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि वो सारे काम होने चाहिए जो सनातन के हित में हों। सनातन के लिए जो भी जरूरी हो।
अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
अनिरुद्धाचार्य से जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर सब राम बन जाएंगे तो रावण कहां जाएगा? ये एक उदाहरण है।
हाराज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं
बता दें कि वृंदावन के अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। हाल ही में जब उन्होंने विवादित टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था तो स्वामी प्रेमानंद महाराज ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था. हालांकि अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हमें हर उस जगह जाना चाहिए जहां भक्त हमें बुला रहे हैं।