India News (इंडिया न्यूज), Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा विवाद अब उत्तर प्रदेश में भी गरमाने लगा है। इस विवाद को लेकर बाबा रामदेव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 8 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाबा रामदेव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सबसे इस विवाद में सबसे हट कर जवाब दिया।

UP में 21547 महिलाओं का नौकरी मिलने का सपना होगा पूरा, इन पदों पर निकली बंपर JOB, जल्दी करें आवेदन

औरंगजेब एक क्रूर शासक

गुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान शिव और छत्रपति शिवाजी महाराज का देश है। हमें अपने पूर्वजों की महिमा से प्रेरणा लेनी चाहिए और एक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। औरंगजेब एक क्रूर शासक था, उसकी चर्चा करना बेकार है। भारत में जितने भी क्रूर आतंकवादी शासक हुए, उनकी गुलामी की निशानियों को सहेजने का कोई मतलब नहीं है। हमें अपने महान पूर्वजों की विरासत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाना चाहिए।

CM योगी का भी बयान आ चुका है सामने

बता दें कि इससे पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा था कि भारत के नायक महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, भारत के नायक अकबर और औरंगजेब जैसे खूंखार नायक नहीं हो सकते। पूरा देश ‘हल्दीघाटी की माटी’ को तीर्थ मानता है। हाल ही में महाराष्ट्र से सपा नेता और विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को क्रूर शासक बताया था। ‘महान योद्धा’।

सोने पर चढ़ा होली का रंग! UP के इन जिलों में बढ़े गोल्ड की कीमत, ऐसे करें हॉलमार्क और शुद्धता की पहचान

उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे, गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता। उस समय लड़ाई धर्म की नहीं बल्कि युद्ध की थी, यह हिंदू और मुसलमानों के बीच की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब के समय भारत सोने की चिड़िया था, हमारी सीमाएं बड़ी थीं, जिसे देखकर अंग्रेज भारत आए।