महाकुंभ के बाद अयोध्या में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु, इन मार्गों पर लगा जाम
Ayodhya Ram Mandir
India News (इंडिया न्यूज़),Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री रामलला जन्मभूमि मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिसमें मंदिर में दर्शन करने वाले पर्यटकों की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 घंटे में 25 लाख से अधिक दर्शनार्थी रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से अयोध्या में भीषण जाम लग गया है। जिसके कारण न सिर्फ मंदिर में आने वाले लोगों बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन भी परेशान
महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं। जिसके कारण रामनगरी के सभी प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया है। रामपथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निकासी मार्ग में परिवर्तन किया गया, इतना ही नहीं अयोध्या धाम में आने वाले सभी चार पहिया और दो पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगानी पड़ी। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन भी परेशान रहा।
ews.in/health/5-remedies-remove-dirt-stuck-in-intestines-stomach-problems-will-end/”>सालों आतों में फसी गंदगी को नोच फेकेंगे ये 5 उपाय, खत्म होंगी पेट से जुड़ी समस्या!
अयोध्या धाम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
सोमवार को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के लिए और भी ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। जिसके चलते अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कें पैदल यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को भी सड़क पर उतरना पड़ा। सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। दरअसल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम की ओर बढ़ रहे हैं।