India News (इंडिया न्यूज), Ayodhya Yatra APP Launched: उत्तर प्रदेश अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, तो वहीं अयोध्या प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ‘अयोध्या यात्रा’ नाम से एक APP लॉन्च किया है, जिसके जरिए श्रद्धालु अब घर बैठे ही राम मंदिर हनुमानगढ़ी और कनक भवन समेत अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
इतना ही नहीं, इस APP के जरिए आप आरती में भी हिस्सा लें सकते हैं। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या में 8 भाषाओं में लाइव दर्शन पूजन की सुविधा मिलेगी। श्रद्धालु APP के जरिए ऑनलाइन अयोध्या का लाइव दर्शन कर सकते हैं। विकास प्राधिकरण ने अयोध्या यात्रा APP लॉन्च किया है। APP पर अयोध्या के प्रमुख मंदिरों की पूरी पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी मिलेगी। श्रद्धालु 20 से ज्यादा मंदिरों का लाइव दर्शन कर सकेंगे
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
UP में 21547 महिलाओं का नौकरी मिलने का सपना होगा पूरा, इन पदों पर निकली बंपर JOB, जल्दी करें आवेदन
आपको बता दें कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने जानकारी देते हुअ बताया कि हमने अपने ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों के लिए 3D वर्चुअल टूर मैटेरियल विकसित किया है। उसी के तहत यह APP विकसित किया गया है। यात्रा नाम के इस APP में लाइव पूजा, दर्शन यात्रा, 3D वर्चुअल टूर की सुविधाएं होंगी। हमारे श्रद्धालु घर बैठे अयोध्या के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। उनके बारे में जान सकेंगे। उनका आनंद ले सकेंगे। फिलहाल आठ भाषाओं का चयन किया गया है। APP को हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी विकसित किया जाएगा, ताकि हमारे विदेशी पर्यटकों को सही जानकारी मिल सके।