India News( इंडिया न्यूज़)Badaun Crime News: बदायूं में ससुराल वालों से विवाद से परेशान युवक ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे एसएसपी कार्यालय के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। लपटें उठने पर पुलिसकर्मी उसे बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों से बाहर आ गए। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक नई सराय निवासी युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है। दो दिन पहले साले की पत्नी ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक का आरोप है कि कोतवाल, सीओ सिटी और एक विधायक उसे परेशान कर रहे हैं। अस्पताल ले जाते समय युवक ने चीख-चीख कर आरोप लगाए।
सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ा फैसला, उज्जैन की सड़कों का होगा चौड़ीकरण, जल्द शुरू होगा काम
दो साल से ससुराल वालों से चल रहा है विवाद
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का दो साल से ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। कोतवाली, सिविल लाइंस और मुजरिया थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। 30 दिसंबर को युवक जबरन ससुराल में घुस आया। उसके साले की पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।