India News UP(इंडिया न्यूज),Bahraich Violence: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बहराइच से दुखद खबर सामने आई थी। यहां देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब इस घटना पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की है। उन्होंने इस घटना के लिए पुलिस-प्रशासन पर इसका आरोप लगाया है।

इतने बड़े आयोजन में पुलिस नहीं थी- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से प्रशासन की नाकामी दिखाई दे रही है। सपा मुखिया  ने कहा कि बहराइच हिंसा प्रशासन की नाकामी के कारण हुई। जब देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही थी तो इस समय कोई मौके पर पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं थी? साथ ही सपा मुखिया ने ये भी कहा कि पुलिस-प्रशासन ने अन्याय किया। इतने बड़े आयोजन में पुलिस नहीं थी।

घटना को लेकर पहले भी बीजेपी को घेरा

एसएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बहराईच हिंसा पर जब अपनी पहली प्रतिक्रिया दी थी तो उन्होंने कहा था कि बहराइच के संबंध में मैं सबसे पहले संबंधित सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करें। घटना बेहद दुखद है। अखिलेश ने बहराइच घटना पर हा: मैं इसमें शामिल पक्ष से कानून व्यवस्था स्थापित करने की मांग कर रहा हूं। सभी दलों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए।’ सरकार को न्याय बहाल करना होगा। सरकार को भी घटना की जानकारी मांगनी चाहिए थी। सरकार की गंभीर गलती के कारण यह घटना घटी। भाजपा अपनी चुनावी राजनीति के तहत ऐसी घटनाओं का आयोजन करती है।

मुस्लिम देश ने Netanyahu का कर दिया ऐसा हाल, 1 करोड़ लोगों का इंतजार कर रहे यमराज! भीख मांगने पर मजबूर Israel