इंडिया न्यूज, आगरा  (Bakrid Day): इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस साल 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन ताजमहल में तीन घंटे तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसका लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे। यह जानकारी अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने दी है।

उन्होंने बताया कि बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की जाती है। बकरीद को देखते हुए ताजमहल में नमाज के दौरान सैलानियों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। सुबह सात से 10 बजे यह सुविधा रहेगी। इस दौरान नमाजियों के साथ सभी पर्यटकों को भी नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 बजे से सभी टिकट काउंटर शुरू होंगे। इसी समय से आॅनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू होगी।

कब-कब ताजमहल में रहती है फ्री एंट्री

ईद और बकरीद की नमाज के समय ताजमहल में प्रवेश का कोई टिकट नहीं लगता है। इस दौरान पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलता है। शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश रहता है। विश्व धरोहर दिवस पर भी यह सुविधा मिलती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यटकों को ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी नि:शुल्क प्रवेश मिला था।

ये भी पढ़ें : श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान जानिए कब-कब हुई बादल फटने की घटनाएं, कितनी जानें गई

ये भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बचाव कार्य जारी, 15 शव बरामद 40 लोग लापता

ये भी पढ़ें : भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, रोका श्री अमरनाथ यात्रा का जत्था

ये भी पढ़ें : राजस्थान व गुजरात में बारिश से विकराल हो रही स्थिति, हिमाचल के 4 जिलों के लिए अलर्ट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube