India News (इंडिया न्यूज़),Ballia News: यूपी के अलीगढ़ से प्रेम की अबीजोगरीब कहानी सामने आई है। ख़बर बलिया से है ,जहाँ एक प्यार की अजीबोगरीब कहानी सामने आयी है। तड़पती ये प्रेम कहानी बहुत कुछ बता रही है। शादी के बाद यूपी के अलीगढ़ से पति को ढूढ़ते-ढूढ़ते बलिया पहुँची पत्नी तो बैंक में ही छोड़कर पति फरार हो गया। जिसके बाद पत्नी की रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया।

यह है पूरा मामला

पत्नी अंजली ने रोते बिलखते बताई अपनी प्रेम कहानी, कहा कि लगभग 15 वर्ष पहले अलीगढ़ के एक बैंक में कार्यरत प्रदीप ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर 10 से 12 वर्षों तक रिलेशनशिप में रहा और 2023 में हमसे शादी कर लिया। इसके बाद पत्नी अंजलि ने अलीगढ़ से अपने पति प्रदीप को ढूंढते ढूंढते बलिया पहुंची गयी। पत्नी के बैंक में पहुंचते ही पति बैंक मैनेजर पत्नी को उसी बैंक में छोड़कर फरार हो गया। मैनेजर पति के द्वारा पत्नी को बैंक में छोड़कर जाने के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

देर शाम तक खुला रहा सेंट्रल ऑफ इंडिया

केथौवली का मेन गेट भी कई सारे सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को बाँसडीह थाना लेकर आयी। पूरा मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल ऑफ इंडिया केथौवली ब्रांच का है।