India News (इंडिया न्यूज), Bareilly Manjha Factory Blast News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को एक मांझा फैक्ट्री में भीषण धमाका गया। इस धमाके में फैक्ट्री मालिक और कारीगरों के चिथड़े उड़ गए। जानकारी के मुताबिक यह कारीगर मांझा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिला रहे थे, तभी दोनों विस्फोटक पदार्थ फट गए। विस्फोट के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुनिया भर में कम हो रही है आबादी, इस इस्लामिक देश में खूब बच्चे पैदा कर रहे हैं मुसलमान, जानें क्या है भारत का हाल

विस्फोट में फैक्ट्री मालिक की भी मौके पर ही मौत हो गई। यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले इलाके में चलाई जा रहा थी। मांझा फैक्ट्री हादसे में कुछ कारीगरों के भी घायल होने की खबर सामने आई हैं। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में मालिक समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

8 साल पहले भी हुआ था हादसा

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि रात में फैक्ट्री में कई कारीगर थे, लेकिन सुबह कुछ मजदूर चले गए थे। हादसे के वक्त वहां 4 से 5 लोग थे। तभी ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ के मिश्रण से विस्फोट हो गया। लोगों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं, 8 साल पहले भी इसी तरह हुआ था हादसा।

आसमान में उड़ते हुए ही क्यों आग में झुलस रहे फाइटर प्लेन? चौंकाकर रख देगी यह रिपोर्ट

मौके पर पहुंची पुलिस

आपको बता दें कि हादसे में की खबर लोगों ने जैसे ही पुलिस को दी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक सिलेंडर भी फट गया। मांझा बनाने के लिए उस पर एक मिश्रण लगाया जाता है। फिर उसे मांझे पर चढ़ाया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ।