India News (इंडिया न्यूज़),UP Budget: यूपी विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। बजट सत्र से पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। नेता सदन ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से सदन में जनहित के मुद्दे उठाने और स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को और गति देने में सरकार का सहयोग करने को कहा।
पैगंबर मोहम्मद के अरबपति वंशज…बीवी ने कभी नहीं पहना बुर्का, बच्चों की हालत देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन
सदन में जनहित के मुद्दे रखें
विधानसभा सत्र के संचालन को लेकर सोमवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी होता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते सदन में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दे पर सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए।
स्वस्थ चर्चा के जरिए प्रदेश का विकास करें
सीएम ने कहा कि सभी सदस्य इस बात का ध्यान रखें कि सदन के संचालन में कोई बाधा न आए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों से सहयोग मांगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।