इंडिया न्यूज, बरेली:
Bhim Army’s woman state president threatens CM: भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। (Bhim Army’s woman state president threatens CM) उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा सिंह मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने के साथ उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। हद तो तब हो गई जब सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने बरेली के एसपी और डीएसपी के खिलाफ भी सीमा वीडियो में बोला है। बरेली पुलिस ने उनके खिलाफ आइटी एक्ट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है।
Bhim Army’s woman state president threatens CM and used abusive language for the police
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली में 19 सितंबर को सिरौली कस्बे में रहने वाले बंटी और महेश के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। पुलिस के अनुसार उसी दिन खुद को भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष बताने वाली किसी सीमा सिंह ने फोन पर बंटी को छोड़ने की सिफारिश की थी। पुलिस के इन्कार करने पर वह भड़क गईं। अगले दिन सीमा सिंह की तरफ से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहीं हैं।
वीडियो में सीमा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस ने भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह पर बरेली के सिरौली थाने में आइटी एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि इसको लेकर 20 सितंबर की रात को सीमा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
Must Read:- Noida and Gorakhpur में 152 एकड़ में बनेगा प्लास्टिक पार्क