India News(इंडिया न्यूज),Bihar Police News: महाशिवरात्रि का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। होली को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। होली के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लोग सुरक्षित तरीके से होली का त्योहार मना सकें, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है।

पहाड़ों पर रास्ता भटक गया शख्स, 10 दिनों तक जिंदा रहने के लिए खाई ऐसी चीज, सुनकर करने लगेंगे उल्टी

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

दरअसल, होली को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। होली का त्योहार 14 और 15 मार्च को है, इसलिए पुलिस मुख्यालय ने 10 से 18 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अपर पुलिस मुख्यालय विधि-व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा?

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, होली के मौके पर राज्य में विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विशेष परिस्थितियों में छुट्टी को इससे अलग रखा गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बी-सैप के महानिदेशक, महानिदेशक (प्रशिक्षण), अपर पुलिस महानिदेशक, रेल पुलिस, सीआईडी, विशेष शाखा, आर्थिक अपराध इकाई, सभी क्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक को इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।

कलियुग में यह पौधा है ईश्वर का दूसरा स्वरूप…खुद को कर देता है नष्ट लेकिन नहीं आने देता आप पर या आपके घर पर आंच भी!