India News (इंडिया न्यूज), BJP leader Son Pakistani Girl Marriage: भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी दुश्मनी की सच्चाई हम सभी को पता है। इस बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक युवक, जो बीजेपी नेता का बेटा है। उसने सीमा पार पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह किया है। अब यह अनोखा निकाह चर्चा में है। दरअसल, पहले वीजा मिलने में देरी हुई और फिर लड़की की मां बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हो गई। इसके बाद लड़के और लड़की के परिवार ने ऑनलाइन निकाह करने का फैसला किया। वहीं ऑनलाइन शादी के लिए गूगल मीट का सहारा लिया गया। ऑनलाइन निकाह की यह कहानी जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के मखदूम शाह अढ़न मोहल्ले की है।

भाजपा पार्षद के बेटे का अनोखा विवाह

बता दें कि, भाजपा पार्षद तहसीन शाहिद ने अपने बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तान में रह रही अपनी बहन की बेटी अंदलीप जेहरा से तय की थी। लेकिन वीजा मिलने में देरी के साथ ही लड़की की मां बीमार हो गई। इस स्थिति को देखते हुए दोनों परिवारों के लोगों ने आपस में बात की और ऑनलाइन निकाह का रास्ता निकाला। दरअसल, जौनपुर में भाजपा नेता के बेटे की शुक्रवार (18 अक्टूबर) को पाकिस्तान के लाहौर में रह रही अंदलीप जेहरा से शादी हुई। दोनों देशों के मौलानाओं ने दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह पढ़ाया। फिलहाल दूल्हा दुल्हन को लाने के लिए वीजा का इंतजार कर रहा है।

देर रात सड़क पर उतरे सैकड़ों मुसलमान, बहराइच के बाद UP के इस शहर को जलाने की कोशिश! जानिए कैसे CM योगी की पुलिस ने नाकाम की साजिश

क्यों लिया गया अजीबोगरीब फैसला?

बता दें कि, पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली लड़की की मां यास्मीन जैदी की तबीयत खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने बातचीत कर ऑनलाइन निकाह कराया। हालांकि लड़की की मां भी अस्पताल से ऑनलाइन शामिल हुईं और निकाह की गवाह बनीं।

दरअसल, जौनपुर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद ने सैकड़ों बारातियों की मौजूदगी में टीवी स्क्रीन के सामने निकाह कराया। निकाह कराने के बाद धर्मगुरु मौलाना महफूजल हसन खां ने कहा कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद ऑनलाइन निकाह कराया गया। दोनों देशों के बीच खराब संबंधों के चलते दोनों देशों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस निकाह में जौनपुर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंस समेत कई लोग मौजूद रहे। अब देखना यह है कि मोहम्मद अब्बास हैदर की पत्नी को शादी के बाद पाकिस्तान से भारत आने के लिए वीजा कब मिलेगा।

जिस दिन इजरायल में मची थी तबाही, उस समय क्या कर रहा था ‘गाजा का लादेन’? नेतन्याहू की सेना ने जारी किया 7 अक्टूबर का नया फुटेज