India News (इंडिया न्यूज़) UP News: बारात और दूल्हा-दुल्हन के किस्से आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन इस बार यूपी के प्रयागराज से जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक शादी करके दुल्हन को घर ले आया। शादी की रात के अगले दिन अचानक दुल्हन के पेट में दर्द होने लगा। पहले तो दुल्हन ने दर्द को नजरअंदाज किया, लेकिन जब दर्द बढ़ गया तो उसने अपने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। ससुराल वाले तुरंत दुल्हन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया और बताया कि वह गर्भवती है। यह जानकर दूल्हे ने आपा खो दिया। कुछ देर बाद दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। दूल्हे और उसके परिजनों ने तुरंत लड़की के परिजनों को बुलाया और उसे बच्चे के साथ वापस भेज दिया। पूरा मामला करछना इलाके के एक गांव का है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को बारात गई थी। जहां धूमधाम से शादी की सभी रस्में पूरी की गईं और सुबह दुल्हन को विदा कराकर बाराती घर पहुंचे। दूसरे दिन 25 फरवरी को भी कई रिश्तेदार घर पर ही रुके रहे। उसी रात अचानक नवविवाहिता के पेट में दर्द होने लगा। परिजनों ने कुछ घरेलू उपचार करना शुरू किया लेकिन जब राहत नहीं मिली तो देर रात उसे सीएचसी करछना ले गए। डॉक्टरों ने जांच की तो ससुराल वालों को पता चला कि नवविवाहिता के गर्भ में नौ माह का बच्चा है। दर्द का कारण यही है। कुछ ही देर में बच्चा भी जन्म ले लेगा। यह सुनकर ससुराल वालों के होश उड़ गए। उधर, घटना के बाद दूल्हे ने भी अपना आपा खो दिया और तुरंत ससुराल से लोगों को बुलाकर नवविवाहिता को अगले दिन 26 फरवरी को नवजात बच्चे के साथ मायके भेज दिया। यह मामला अभी भी गांव और मोहल्ले के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस में कोई शिकायत
फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। शादी के अगले दिन दुल्हन के मां बनने को लेकर वर और वधू पक्ष के घर में कोहराम मचा हुआ है। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि बच्चा दूल्हे का है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी मई 2024 में तय हुई थी, तब से दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे से मिल रहे थे, लेकिन लड़का इससे इनकार कर रहा है। लड़के के पिता का कहना है कि वह अपनी बहू को स्वीकार नहीं करेंगे। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ।