मायावती ने विपक्षी पार्टी को दी बड़ी सलाह, कांग्रेस को लेकर बोलीं- ‘पहले अपने गिरेबान में झांके’
BSP Chief Mayawati
India News (इंडिया न्यूज़),BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख ने मायावती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। बसपा नेता ने राहुल गांधी को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा की बी टीम के रूप में चुनाव लड़ा, जिसके कारण भाजपा को दिल्ली में जीत मिली।
राहुल गांधी के बयान पर जोरदार पलटवार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा – ‘कांग्रेस ने इस बार दिल्ली विधानसभा आम चुनाव भाजपा की बी टीम के रूप में लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण भाजपा यहां सत्ता में आई है। वरना कांग्रेस की इस चुनाव में इतनी बुरी हालत नहीं होती कि यह पार्टी अपने अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचा पाती।’ 1. कांग्रेस ने इस बार दिल्ली विधानसभा आम चुनाव भाजपा की बी टीम के रूप में लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण भाजपा यहां सत्ता में आई है। वरना कांग्रेस की इस चुनाव में इतनी बुरी हालत नहीं होती कि यह पार्टी अपने अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचा पाती।
उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें- बसपा
इसलिए बेहतर होगा कि इस पार्टी के सर्वोच्च नेता श्री राहुल गांधी दूसरों और खासकर बसपा प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें। मेरी उन्हें यही सलाह है। साथ ही दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार के सामने यहां चुनाव में किए गए अपने सभी वादों, खासकर जनहित और विकास से जुड़े वादों को समय पर पूरा करने की चुनौती है, अन्यथा इस पार्टी की हालत भी भविष्य में कांग्रेस जैसी ही खराब हो सकती है।’
दरअसल, राहुल गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर थे, जहां उनसे बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि अगर मायावती विपक्षी गठबंधन में शामिल होतीं तो भाजपा हार जाती। राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता था कि बहनजी हमारे साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ें लेकिन वह साथ नहीं आईं, हमें बहुत दुख हुआ। अगर हम तीनों (कांग्रेस, सपा और बसपा) मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे अलग होते।