India News (इंडिया न्यूज़) UP News:  मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अनुसूचित जाति की दो बहनों की शादी के दौरान दबंगों ने मामूली बात को लेकर दो घंटे तक बवाल काटा। यह घटना उस समय हुई जब ब्यूटी पार्लर से विवाह स्थल पर लौट रहे दुल्हन बहनों के पिता पर कुछ दबंगों ने कीचड़ फेंक दिया। जिससे दोनों की शादी टूट गई।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि दबंगों ने बारात में पहुंचकर ट्रैक्टर समेत दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और दूल्हे के पिता के सिर पर डंडे से वार कर उन्हें घायल भी कर दिया। पीड़ित ने गांव के 15 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि दबंगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की और चेन व अंगूठी लूटकर भाग गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद बाइक को रास्ता न देने को लेकर हुआ। इससे नाराज दबंगों ने बवाल काटा। इससे नाराज दूल्हे पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और बारात लेकर वापस लौट गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और तनाव का माहौल है।

 मामले की जांच शुरू

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहतास यादव और एक अन्य संदिग्ध (पिस्टल के नाम से मशहूर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। स्थानीय यादव समाज के कई लोगों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गांव में शांति बहाल कर दी जाएगी।

‘आस्था के साथ किया खिलवाड़…’, महाकुम्भ के दुष्प्रचार पर CM ने विपक्ष को जमकर लताड़ा